Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीजासनी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र संपन्न, भावपूर्ण विदाई के साथ हुआ जवारों का मिलन 546 अखंड ज्योत से प्रारंभ हुआ उत्सव, विशाल भंडारे में करीब 4 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर मनीष पटैय्या

बैतूल। बीजासनी माता मंदिर में 546 अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुआ शारदीय नवरात्र महोत्सव भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर माता के स्वरूप माने जाने वाले जवारों का ताप्ती माता से मिलन कराया गया। स्तुति, आरती और क्षमाप्रार्थना के साथ मंदिर समिति के सदस्यों ने माता को भावपूर्ण विदाई दी।

Advertisement Box

हवन, कन्या पूजन और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत अष्टमी पर दुर्गासप्तशती हवन का आयोजन किया गया। नवमी के दिन कन्या पूजन के पश्चात विशाल भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 4 हजार श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने माता की आराधना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

सेवा और भक्ति से भक्तिमय हुआ वातावरण नवरात्र के दौरान अखंड ज्योत और जवारों की सेवा, प्रतिदिन महाआरती, महाप्रसाद वितरण तथा भंडारे के आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मंदिर परिसर में पूरे नवरात्र भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिर समिति के सदस्यों और सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने आयोजन की व्यवस्थाओं में योगदान दिया।

मंदिर समिति ने जताया आभार शारदीय नवरात्र महोत्सव के सफल समापन पर मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। माता की आराधना, सामूहिक सहभागिता और सेवा-भाव से संपन्न यह आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति का संदेश देकर संपन्न हुआ।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

51 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा बैरसिया कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भी हुआ दहन, आतिशबाजी और लेजर शो ने बढ़ाई उत्सव की भव्यता; भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ समापन

WhatsApp