
रिपोर्ट:-बी,एस, वर्मा
आष्टा नजरगंज स्थित श्री सोमवंशीय राम मंदिर में माँ अम्बे महारानी गरबा उत्सव समिति द्वारा माँ अम्बे की ज्योत की स्थापना विधि-विधान से सम्पन्न हुई, सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार, कलश पूजन एवं हवन के साथ ज्योत प्रज्वलित कर स्थापना की रस्म पूरी की गई जो नवरात्रि के 5 दिनों तक अखंड रूप से प्रज्वलित रहेगी, मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया जायेगा, माँ अम्बे महारानी गरवा उत्सव समिती के अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रतिदिन गरबा, भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा तथा रोजाना रात्रि 8:30 बजे माँ अम्बे की महाआरती होगी जिसमें सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं, इस अवसर पर अध्यक्ष निखिल कुशवाहा, पं. मनीष जी पाठक, पंडित दीपेश जी पाठक, आशु नामदेव, समर्थ मुंदड़ा, सुरेन्द्र जी खत्री, मोंटू कोरी, सुभाष नामदेव, मनीष डोंगरे, मनोहर जी गौतम, आशीष गौतम, रितिक गौतम, अशोक जी गौतम, शुभम कुशवाहा, गोलू कुशवाहा एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।









