Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर रामनारायण पाटीदार

धार। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अखिलेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान सहित विभिन्न विभागों से संबंधित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के निर्देश कलेक्टर ने 24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को शासकीय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यक्रम को गरिमामय बनाने के लिए कहा।

कार्यक्रम स्थल पर कृषि एवं संबद्ध विभागों, सहकारिता, हैंडलूम और स्वामित्व योजना सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया गया। तैयारियों के समन्वय के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने और सभी कार्य मिशन मोड में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

पेयजल व्यवस्था और किसानों के लिए दिए निर्देश जिले में अल्पवर्षा की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने सुचारू पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी समय में भी नागरिकों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

इसके साथ ही कृषि एवं संबद्ध विभागों को किसानों को कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने और इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, जनहित से जुड़े प्रकरणों और आगामी कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

51 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा बैरसिया कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भी हुआ दहन, आतिशबाजी और लेजर शो ने बढ़ाई उत्सव की भव्यता; भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ समापन

WhatsApp