Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनगणना कार्य व्यवस्थित एवं प्रभावी तरीके से करें संपन्न: कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रशिक्षण के प्रत्येक पहलू को गंभीरता से समझने के दिए निर्देश, जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट -आशीष पाण्डेय

मुंगेली, कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने जनगणना-2027 से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें, पूरी प्रक्रिया को अच्छी तरह समझें और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप व्यवस्थित एवं प्रभावी तरीके से संपन्न हो सके। जनगणना-2027 के आगामी चरण की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जनगणना कार्यालय द्वारा नियुक्त प्रशिक्षकों श्री विद्यानंद और श्री विक्रम ने जिला एवं चार्ज स्तर के जनगणना अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली और संबंधित दायित्वों के प्रति अधिकारियों-कर्मचारियों की समझ को मजबूत करना है।

Advertisement Box

कलेक्टर श्री तोपनो ने जनगणना कार्य की महत्ता को रेखांकित करते हुए प्रशिक्षण की उपयोगिता पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशिक्षण के प्रत्येक पहलू को गंभीरता से समझें, ताकि मैदानी स्तर पर कार्य करते समय किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सटीक आंकड़ों का संकलन, निर्धारित प्रक्रिया का पालन और विभागीय समन्वय बेहद आवश्यक है। सभी संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों को स्पष्ट रूप से समझते हुए समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित कार्य सुनिश्चित करें।

अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक संपन्न किया जा चुका है। अब द्वितीय चरण के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना का मैदानी कार्य किया जाएगा। आगामी चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय रहते प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे मैदानी स्तर पर कार्यों के संचालन, निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन और संबंधित इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, श्री अंजोर सिंह पैकरा, मुंगेली एसडीएम श्री मायानंद चंद्रा, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा तथा लोरमी एसडीएम श्री अभयजीत सिंह मंडावी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्री प्रीतेश अहिरवार, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, जिला जनगणना सहायक तथा तकनीकी सहायक सहित जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने दुर्गा वाहिनी की बेटियों का किया सम्मान, संगठन को भेंट की ₹5 हजार की सम्मान निधि। विजयदशमी चल समारोह में शानदार प्रस्तुति एवं सेवा कार्यों से प्रभावित होकर विधायक ने रामनामी दुपट्टे पहनाकर किया सम्मानित।

WhatsApp