
रिपोर्टर प्रेम कुण्डले
बड़वाह / सनावद शासकीय अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार एवं समस्याओं के समाधान हेतु गुरुवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता विधायक सचिन बिरला ने की। बैठक में अस्पताल में बेहतर विद्युत आपूर्ति हेतु पर्याप्त क्षमतावान ट्रांसफार्मर की स्थापना,विद्युत तारों को छू रहे पेड़ों की छंटाई,खराब विद्युत पोलों को बदलने,अस्पताल की नई ड्रेनेज लाइन के कार्य में गति लाने,अस्पताल परिसर में चिकित्सकों और स्टाफ के आवास हेतु सरकारी क्वार्टर निर्माण एवं कैंटीन खोलने,ओपीडी शुल्क 20 रु करने और अस्पताल की दुकानों का किराया नहीं दे रहे दुकानदारों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के समक्ष शासकीय अस्पताल की क्षमता सौ बेड करने की मांग की रखी जाएगी।विधायक ने विद्युत विभाग को अस्पताल परिसर में 100 किलोवाट का ट्रांसफार्मर तत्काल लगाने के निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि अस्पताल के ड्रेनेज निर्माण हेतु टेंडर जारी हो चुके हैं और जल्दी ही कार्य शुरू होगा। अस्पताल में आवास और कैंटीन निर्माण हेतु पत्र जारी किए हैं और सीएमएचओ कार्यालय में फाइल पहुंच गई है।बैठक में अस्पताल को पिछले एक वर्ष से किराया नहीं दे रहे दुकानदारों की दुकानों को सील करने की कार्यवाही एसडीएम के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अस्पताल परिसर में मोटरसाइकल स्टैंड निर्माण,पेयजल हेतु आरओ एवं कूलर स्थापना,अस्पताल के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के ऊपर दुकानों का निर्माण,अस्पताल में आवश्यक फर्नीचर,4 एसी और 55 इंच के 2 टीवी लगाने तथा अस्पताल की सुरक्षा हेतु नए गार्ड की नियुक्ति के संबंध में निर्णय लिए गए।प्रारंभ में अस्पताल प्रभारी डॉ.एएस चौहान ने बैठक के विषयों पर प्रकाश डाला। इस दौरान एसडीएम सत्यनारायण दर्रो,विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण पटेल,रोकस सदस्य संजय राठौर,नगरपालिका इंजीनियर शिव सोलंकी एवं विद्युत विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।









