Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शासकीय महाविद्यालय सारनी में ‘डिजिटल एवं एआई कौशल’ पर व्याख्यान आयोजित:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नए युग में रोजगार के अपार अवसर खोलेगा

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर राकेश नामदेव

सारनी— वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “डिजिटल एवं एआई कौशल” विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Advertisement Box

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पी.एल.एस. कंप्यूटर के संचालक श्री कमलेश सोनी ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की आधुनिक कार्यप्रणाली और उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के लिए बेहद आसानी और तेजी से नोट्स तैयार कर सकते हैं, लेकिन इसके उपयोग में सावधानी भी जरूरी है। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि एआई द्वारा तैयार सामग्री हमेशा शत-प्रतिशत सटीक नहीं होती, उसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं, इसलिए विद्यार्थियों को उस सामग्री की सत्यता और गुणवत्ता की स्वयं जांच अवश्य करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने रेखांकित किया कि आगामी समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के असीम द्वार खोलने जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के तकनीकी युग की अनिवार्य जरूरत बन चुका है। इसका व्यवस्थित अध्ययन और समझ आवश्यक है, ताकि हम सकारात्मक रूप से और सही दिशा में इसका उपयोग कर अपने भविष्य को संवार सकें।

इस अवसर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल साक्षरता तथा रोजगार में तकनीकी कौशल हेतु संचालित विभिन्न गतिविधियों की प्राचार्य द्वारा समीक्षा की गई एवं रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में श्री अनुज हलदार, श्री दिनकर लिखितकर, कु. प्रियंका दवंडे तथा डॉ. अनिता नागले ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शैक्षणिक प्राध्यापक श्री उमेश सालवंशी, डॉ. दसरू यदुवंशी, डॉ. गोलमन आहके, श्रीमती गंगा चौरे, श्रीमती कविता धोटे , डॉ. राजेश हनोते, डॉ. हरीश लोखंडे, श्री शैलेश श्रीवास्तव, श्रीमती ज्योति भावरासे, श्रीमती रीना उइके, श्री मोहन पवार एवं अशैक्षणिक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने दुर्गा वाहिनी की बेटियों का किया सम्मान, संगठन को भेंट की ₹5 हजार की सम्मान निधि। विजयदशमी चल समारोह में शानदार प्रस्तुति एवं सेवा कार्यों से प्रभावित होकर विधायक ने रामनामी दुपट्टे पहनाकर किया सम्मानित।

WhatsApp