
रिपोर्टर: सतीश सिंह
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बभनी निवासी 13 वर्षीय सत्यम दुबे अपने घर से नाराज होकर चला गया था। 26 अक्टूबर 2026 को वह प्रयागराज के नैनी स्थित काशीराम ढाबा, धनुवा मामा-भांजा के पास मिला। इसके बाद ढाबा संचालक ओम प्रकाश पांडे उसे घर पहुंचाने के लिए बभनी आ रहे थे।
रास्ते में गएपुरा चौराहे के पास सत्यम का 16 वर्षीय भाई शिवम दुबे उर्फ बिट्टू भी उनके साथ हो गया। इसके बाद तीनों मोटरसाइकिल से बभनी के लिए रवाना हुए।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे कलना-गहरवार रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क पर पड़ी गिट्टी के कारण मोटरसाइकिल फिसल गई। इस दौरान पीछे बैठे सत्यम और शिवम पुल के नीचे जमीन पर गिर गए। हादसे में दोनों किशोर घायल हो गए, जबकि मोटरसाइकिल चला रहे ओम प्रकाश पांडे को भी हल्की चोटें आईं।
घायलों को उपचार के लिए सरोई अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों किशोरों की स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस चौकी गैपुरा के अनुसार, मामले की जानकारी प्राप्त हुई है।









