
रिपोर्टर – लक्ष्मी नारायण अहिरवार
रुठियाई। राघौगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत रुठियाई में धाकड़-किरार समाज द्वारा धरणीधर भगवान श्री बलराम जी की जयंती के अवसर पर भव्य चल समारोह निकाला गया। धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के बीच आयोजित इस समारोह में समाजजनों और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। चल समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं और समाजजनों ने उनका पुष्पों से स्वागत किया। भगवान श्री बलराम के जयघोष के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। समारोह के दौरान समाजजनों ने भगवान श्री बलराम का स्मरण करते हुए क्षेत्र में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उपस्थित जनों ने कहा कि धरणीधर भगवान श्री बलराम की कृपा समाज और समूचे क्षेत्र पर सदैव बनी रहे तथा सभी परिवारों में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो। चल समारोह में समाज की एकजुटता, धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे की भावना देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भगवान श्री बलराम की जयंती मनाई और उनकी आराधना कर मंगलमय जीवन की कामना की।









