
रिपोर्टर : रूपकिशोर सैनी
गोवर्धन। गोवर्धन पुलिस ने चेन स्नैचिंग के मामलों में वांछित एक आरोपी को पुलिस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 41 वर्षीय नीरज उर्फ नरेश पुत्र सुरेश, निवासी ग्राम राल, थाना जैंत के रूप में हुई है। गोवर्धन और वृंदावन क्षेत्र में दर्ज हैं मामले पुलिस के अनुसार, आरोपी गोवर्धन और वृंदावन थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं से संबंधित था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मूल रूप से मथुरा जनपद का निवासी है और वर्तमान में हरियाणा के बल्लभगढ़ में रह रहा था। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई रविवार को पुलिस को आरोपी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर उसे पकड़ने की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, इस दौरान आरोपी की ओर से फायरिंग की गई, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान गोवर्धन थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्रा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।पूछताछ जारी सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि चेन स्नैचिंग के मामलों में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके पूर्व के मामलों एवं संबंधित घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है।









