
रिपोर्ट : उषा मेहरा
वाड्रफनगर। सेक्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय, वाड्रफनगर की कबड्डी टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। टीम के प्रदर्शन से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय की टीम ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया। खिलाड़ियों ने टीम भावना का परिचय देते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता में उपविजेता ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्राप्त किया। क्रीड़ा अधिकारी ने दी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री अशोक एक्का ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरणा देगी। उन्होंने नियमित अभ्यास जारी रखने और आने वाली प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय परिवार ने भी कबड्डी टीम के खिलाड़ियों एवं क्रीड़ा अधिकारी श्री अशोक एक्का को शुभकामनाएं दीं। साथ ही आगामी प्रतियोगिताओं में टीम के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।









