मनेंद्रगढ़ विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली

रिपोर्ट श्रीकान्त सिंह
मनेंद्रगढ़ विधानसभा से मंत्री बनने वाले पहले विधायक, क्षेत्र में खुशी की लहर
दबंग केशरी एमसीबी/कोरिया- आख़िरकार मनेंद्रगढ़ विधानसभा को पहली बार राज्य शासन मंत्रीमण्डल में स्थान मिल गया हैं।यहाँ के दूसरी बार के विधायक श्यामबिहारी जायसवाल को विष्णुदेव साय मंत्रीमण्डल में जगह मिली हैं,जिससे कि समूचे विधानसभा क्षेत्र में ख़ुशी की लहर हैं। ज्ञात हो कि मनेंद्रगढ़ से पहली बार कोई राज्य मंत्रीमण्डल में मंत्री बना हैं और यह रिकॉर्ड बनाया हैं विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने श्यामबिहारी जायसवाल को अन्य मंत्रियों के साथ केबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।
जनपद उपाध्यक्ष से शरू की राजनीति
2010 में जनपद उपाध्यक्ष से अपने राजनीतिक जीवन की शरुवात करने वाले विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने अपने कुशल नेतृत्व क्षमता व कार्यशैली से बेहद अल्प समय मे राजनीति में अलग मुक़ाम बनाया हैं। 2013 में पहली बार श्यामबिहारी को भाजपा से टिकट मिली तो उन्होंने तब के दिग्गज काँग्रेस नेता दो टर्म के विधायक रहे दिवंगत गुलाब सिंह को पराजित कर पहली मर्तबा विधानसभा की सीढ़ी चढ़ी।अपने मधुर व्यवहार व अनेको विकास कार्य करा के जनता में श्यामबिहारी लोकप्रिय होते चले गए। हालांकि 2018 विधानसभा चुनाव में उन्हें नज़दीकी हार मिली,जिसका मुख्य कारण भाजपा जिलाध्यक्ष रहे लखनलाल श्रीवास्तव का बागी होना रहा।हार के बाद भी श्यामबिहारी सतत सक्रिय रहे और उन्हें छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। फिर 2023 के चुनाव में तमाम दावेदारी को दरकिनार करते हुए भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर से किसान नेता श्यामबिहारी पर भरोसा जताया और वे भरोसे पे खड़े उतरे । श्यामबिहारी जायसवाल अबकी चुनाव में काँग्रेस के वरिष्ठ क़द्दावर नेता रमेशचन्द्र सिंह को 11880 मतों के बड़े अंतर से परास्त कर दूसरी बार विधायक बने। उनके विधायक बनते ही क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी कि नवीन जिले एमसीबी से श्यामबिहारी मंत्री बनेंगे। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने अविभाजित कोरिया जिले से बड़े नेता मुख्यमंत्री की दावेदार रही रेणुका सिंह व पूर्व केबिनेट मंत्री भैय्यालाल राजवाड़े पर युवा विधायक श्याम बिहारी जायसवाल को तरज़ीह देते हुए मंत्री बनने का गौरव प्रदान किया। छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने उन्हें मंत्री बनाये जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद के आगे नतमस्तक हैं। अपने क्षेत्र के साथ पूरे प्रदेश के विकास की महती जिम्मेदारी मिली हैं। जिसे वे पूरा करने प्रतिबद्ध हैं।
विकास कार्यो के प्रति विधायक रहे हैं हमेशा सजग
यहाँ यह बताना उल्लेखनीय हैं कि श्यामबिहारी विकास के प्रति कितने गंभीर हैं इसी बात से पता चलता हैं कि उन्होंने विधायक पद की शपथ लेने के तत्काल बाद क्षेत्र की रेल परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर मांग की। जिसकी क्षेत्रवासियों ने खूब प्रशंसा की। बहरहाल पहली बार इस पिछड़े अंचल को मंत्रीमण्डल में जगह मिलने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर हैं और वे मुख्यमंत्री का आभार जता रहे।