Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीथमपुर में उत्साह के साथ मनाया रक्षाबंधन उत्सव, 6 हजार से अधिक बहनों ने जिलाध्यक्ष निलेश भारती को बांधी राखी

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – निसार पटेल

पीथमपुर। पीथमपुर के कंचन श्री गार्डन में बुधवार को रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने क्षेत्र की हजारों बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। सुबह 11 बजे से आयोजित कार्यक्रम में 6 हजार से अधिक बहनों ने जिलाध्यक्ष को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। बहनों के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद से वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि यह स्नेह उनके लिए केवल राखी का बंधन नहीं, बल्कि मजबूत पारिवारिक रिश्ते की अनुभूति है। उन्होंने पीथमपुर की सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और भगवान महाकाल से सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी बहनों के लिए भोजन एवं उपहार की व्यवस्था की गई थी। राखी बांधने के बाद बहनों ने सामूहिक रूप से भोजन किया और उन्हें उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए थे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निलेश भारती, मंडल उपाध्यक्ष अमृत जैन, जिला सह संयोजक जीवन रघुवंशी, कमल पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की बहनें उपस्थित रहीं।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp