
रिपोर्टर – वकील तिवारी
छतरपुर। बिजावर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार और विकास को बढ़ावा देने की दिशा में विधायक श्री राजेश शुक्ला ‘बब्लू भैया’ ने महत्वपूर्ण पहल की है। विधानसभा क्षेत्र में विकास योजना निधि वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन, चौपाल चबूतरा और टीनशेड निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए कुल 14.50 लाख रुपये की राशि की संस्तुति की गई है। इस संबंध में प्रस्ताव माननीय कलेक्टर, जिला छतरपुर को भेजा गया है। इन कार्यों को मिली संस्तुति धर्मपुरा (जनपद पंचायत बिजावर): कारसदेव मंदिर के समीप सामुदायिक भवन निर्माण, पुट्टी एवं पुताई सहित — ₹3.00 लाख
– पेलेपुरा (धर्मपुरा ग्राम पंचायत, बिजावर): शंकर जी मंदिर के समीप चौपाल चबूतरा निर्माण, पुट्टी एवं पुताई सहित — ₹2.00 लाख
– कौड़न (गढ़ा ग्राम पंचायत, बिजावर): राम जानकी मंदिर के समीप सामुदायिक भवन निर्माण, पुट्टी एवं पुताई सहित — ₹3.50 लाख
– पिपरिया (गढ़ा ग्राम पंचायत, बिजावर): हनुमान मंदिर के समीप सामुदायिक भवन निर्माण, पुट्टी एवं पुताई सहित — ₹3.50 लाख
– मैदनीपुरा (गुलाट ग्राम पंचायत, बिजावर): ग्वाल बाबा के समीप चौपाल चबूतरा एवं टीनशेड निर्माण, पुट्टी एवं पुताई सहित — ₹2.50 लाख कुल राशि – ₹14,50,000 (चौदह लाख पचास हजार रुपये) इन विकास कार्यों की क्रियान्वयन एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायतें रहेंगी। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों और सार्वजनिक आयोजनों के लिए उपयोगी एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होंगे। विधायक श्री राजेश शुक्ला की इस पहल से क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में विकास कार्यों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों की संस्तुति के लिए विधायक श्री राजेश शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया।









