
Written by
Bureau Report
रिपोर्टर – प्रेम कुण्डले
बड़वाह/बैड़िया। जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर स्थानीय विद्यालयों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में स्थानीय बालाजी एकेडमी में भी जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सहभागिता की। इस दौरान काश्वी गावशिन्दे और कनिष्का पटेल ने राधा रानी का सुंदर स्वरूप धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विद्यालय परिसर में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और भारतीय संस्कृति से परिचित कराया गया। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए जन्माष्टमी पर्व के महत्व की जानकारी दी।
पूरे कार्यक्रम में विद्यालय का वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा।









