Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर जयश्री जैन ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट : भगत राम शर्मा

सक्ती। जिले की कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने गुरुवार को विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय और नगर पालिका कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अलग-अलग शाखाओं में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, प्रकरणों की स्थिति तथा आम नागरिकों से संबंधित आवेदनों और सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कार्यालयों में साफ-सफाई, दस्तावेजों के व्यवस्थित रख-रखाव और कार्यस्थल की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों में अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को लेकर आने वाले नागरिकों की बात संवेदनशीलता से सुनी जाए तथा उन्हें शासन की सेवाओं और योजनाओं का लाभ सरल एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को अपने विभागीय दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता बनाए रखने पर भी जोर दिया।औचक निरीक्षण के माध्यम से कलेक्टर ने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने तथा आमजन को बेहतर शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp