Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आधी रात को “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंजा दूधाधारी मठ परिसर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर अमित कुमार मिश्रा

जांजगीर-चांपा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पावन पर्व श्री दूधाधारी मठ रायपुर सहित इससे संबंधित श्री जैतू साव मठ, श्री राजीव लोचन मंदिर राजिम तथा श्री शिवरीनारायण मठ में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। श्री दूधाधारी मठ में भगवान का विशेष स्वर्ण श्रृंगार किया गया है, जिसके दर्शन एकादशी तक श्रद्धालुओं को प्राप्त होंगे। जन्माष्टमी के अवसर पर आधी रात को भगवान श्री बालाजी, श्रीराम पंचायतन एवं श्री संकट मोचन हनुमान जी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मठ परिसर पहुंचे। मध्यरात्रि में जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का शुभ अवसर आया, पूरा परिसर “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि श्री दूधाधारी मठ की स्थापना के समय से ही श्रद्धालु भगवान के जन्मोत्सव में श्रद्धा-भक्ति के साथ शामिल होते आ रहे हैं। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में भक्तजन भगवान के स्वर्ण श्रृंगार के दर्शन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने संपूर्ण विश्व के कल्याण की कामना की। राधा-कृष्ण के रूप में नजर आए नन्हे बच्चे जन्माष्टमी के अवसर पर नगर सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। माताएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में सजाकर मठ परिसर लेकर पहुंचीं। नन्हे राधा-कृष्ण के आकर्षक रूप ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और वातावरण को और भी सुंदर बना दिया।भक्ति संगीत की महफिल ने बढ़ाई रौनक कार्यक्रम में स्वास्तिक संगीत ग्रुप कोटा द्वारा सुमधुर भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी गई। भजन-कीर्तन और संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते और नृत्य करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आए। पुलिस प्रशासन ने संभाली व्यवस्था जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुव्यवस्थित सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी समय-समय पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर दूधाधारी मठ परिसर में पूरे समय श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार : कलेक्टर कटेसरिया आबकारी विभाग शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करे, राशन वितरण में पारदर्शिता और स्वास्थ्य भवनों का समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश

WhatsApp