Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घटना की जांच के लिए एसडीएम को जिम्मेदारी, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट- बलराम बारोलिया

सागर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने सागर जिले के बंडा क्षेत्र में 4 एवं 5 सितंबर की दरम्यानी रात हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए इसकी विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मामले की वास्तविक स्थिति और कारणों की जानकारी प्राप्त करने के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं।शाहगढ़ तहसील के ग्राम नौराज, गूगरा खुर्द तथा बंडा तहसील के ग्राम बमूरा में कुछ ग्रामीणों के स्वास्थ्य प्रभावित होने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रभावित लोगों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। घटना की परिस्थितियों और इसके कारणों की विस्तृत जानकारी के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 196 के तहत जांच के निर्देश दिए हैं। मजिस्ट्रियल जांच के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी, जैसीनगर, जिला सागर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच के दौरान घटना से संबंधित सभी परिस्थितियों, स्वास्थ्य प्रभावित होने के कारणों तथा संबंधित तथ्यों की विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। जांच में यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि संबंधित लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ने के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा तथा उपयोग में लाई गई सामग्री की गुणवत्ता एवं उसके स्रोत से संबंधित तथ्य क्या हैं। साथ ही निर्माण, भंडारण एवं वितरण से जुड़े पहलुओं की भी जानकारी प्राप्त की जाएगी। इसके अतिरिक्त संबंधित विभागों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं कानूनी उपायों पर भी विचार किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जांच अधिकारी को सभी निर्धारित बिंदुओं पर तथ्यात्मक जांच कर स्पष्ट अभिमत सहित जांच प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार : कलेक्टर कटेसरिया आबकारी विभाग शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करे, राशन वितरण में पारदर्शिता और स्वास्थ्य भवनों का समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश

WhatsApp