
रिपोर्टर : रिंकू सिंह तोमर
शिवपुरी। करोंदी कॉलोनी स्थित St. Luise School के विद्यार्थियों के आवागमन को लेकर बारिश के मौसम में समस्या सामने आई है। स्कूल तक पहुंचने वाले एक मार्ग को कुछ दिन पहले बंद किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस मार्ग का उपयोग बड़ी संख्या में विद्यार्थी स्कूल आने-जाने के लिए करते थे। बारिश के कारण क्षेत्र के अन्य रास्तों पर भी कीचड़ और पानी जमा होने से विद्यार्थियों के आवागमन में कठिनाई हो रही है। ऐसे में स्कूल तक पहुंचने वाले मार्ग को सुचारु किए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। मार्ग बंद होने के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना पड़ रहा है।स्कूल संचालक ने प्रशासन को सौंपा आवेदन मामले को लेकर स्कूल संचालक की ओर से प्रशासन के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर मार्ग को पुनः सुचारु कराने का आग्रह किया गया है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका द्वारा संबंधित व्यक्ति को नोटिस भी जारी किया जा चुका है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग को जल्द सुचारु किया जाना आवश्यक है।कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग बारिश के मौसम में विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए शिवपुरी कलेक्टर से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया है। मांग की गई है कि बंद मार्ग को खुलवाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को जलभराव और कीचड़ वाले वैकल्पिक रास्तों से होकर स्कूल न जाना पड़े। अब प्रशासनिक स्तर पर मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है। मार्ग सुचारु होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।









