
रिपोर्टर – ओम सोनी
भवानीमंडी में फरियादी अजहरूद्दीन पर हुए जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी इमरान खान ने रेहान उर्फ सुक्खा के माध्यम से हमले की योजना बनाई थी। रात के समय हुआ था हमला पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को फरियादी अजहरूद्दीन पुत्र शहीदउद्दीन पठान निवासी भवानीमंडी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि वह अपने जीजा कलीम भाई और इस्लाम चौधरी के साथ शंकर चाय पर चाय पी रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल से तीन-चार व्यक्ति वहां पहुंचे और लोहे के पाइप एवं सरियों से उस पर हमला कर दिया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन तथा वृताधिकारी भवानीमंडी सत्यनारायण गोदारा आरपीएस के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम गठित की गई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास से तकनीकी साक्ष्य जुटाए और आने-जाने वाले मार्गों का रूट मैप तैयार किया। पुलिस टीम ने सूचना संकलन, तकनीकी साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
ये आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में रेहान उर्फ सुक्खा (21), निवासी दरगाह मोहल्ला भवानीमंडी, सलमान उर्फ कंटी (20), निवासी इंद्रा कॉलोनी पचपहाड़, चेतन मेघवाल (20), निवासी इंद्रा कॉलोनी पचपहाड़ भवानीमंडी, सुनील मेघवाल (19), निवासी गंगपुरा का खेड़ा थाना भवानीमंडी तथा इमरान खान (36), निवासी कंगलीपुरा थाना भवानीमंडी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में भोला उर्फ नितांशु सोनी, निवासी इंद्रा कॉलोनी पचपहाड़ भवानीमंडी की तलाश जारी है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की भी तलाश की जा रही है।आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी जांच में शामिल पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में चार के पूर्व के आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें रेहान उर्फ सुक्खा एवं इमरान के विरुद्ध भवानीमंडी सहित अन्य थाना क्षेत्रों में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज रहे हैं। सुनील मेघवाल एवं सलमान उर्फ कंटी के विरुद्ध भी पूर्व में प्रकरण दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि पूर्व प्रकरणों की जानकारी भी जांच प्रक्रिया में शामिल की गई है और वर्तमान मामले में सभी आरोपियों से पूछताछ एवं आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका मामले के खुलासे में थाना भवानीमंडी के थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, सुरेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक निजामुद्दीन, आरक्षक तेजेंद्र, विकास कुमार एवं महेश कुमार सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस के अनुसार विकास कुमार एवं महेश कुमार ने सूचना संकलन में विशेष भूमिका निभाई।









