
रिपोर्टर- कृष्ण चन्द्र भारती
नाथनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में महिलाओं को जागरूक, सुरक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित बहू-बेटियों के सशक्तिकरण अभियान का 7 सितंबर 2026 को ब्लॉक नाथनगर में प्रेरणादायी समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान 19 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक संचालित किया गया। कार्यक्रम में थाना महुली क्षेत्र के काली जगदीशपुर, कड़सरा, कठैचा, केवटली, खरवनिया खुर्द, खिरिया, कोडर भुवाल पट्टी, कोडरी, कोदवट, कोलूगाड़ा सहित विभिन्न ग्रामों से सखी समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, शिक्षामित्रों एवं महिला ग्राम प्रधानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सशक्त महिला, सशक्त परिवार, सशक्त समाज कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, अधिकारों की समझ, आत्मनिर्भरता, सुरक्षा-बोध एवं बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। मास्टर ट्रेनर द्वारा महिलाओं को जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं दैनिक जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर उपयोगी जानकारी दी गई तथा व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं को प्रेरित करते हुए बताया गया कि जागरूक और आत्मविश्वासी महिला परिवार को नई दिशा देने के साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।पुलिस और महिलाओं के बीच संवाद को मिला प्रोत्साहन कार्यक्रम में थाना प्रभारी महुली सहित पुलिस स्टाफ एवं महिला पुलिसकर्मियों ने सहभागिता की। पुलिस टीम ने महिलाओं से आत्मीय संवाद कर उनकी आवश्यकताओं, सुझावों और अनुभवों को जाना। महिलाओं को बताया गया कि उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। महिलाएं अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को सहजता के साथ पुलिस के समक्ष रख सकती हैं। उनकी बात को संवेदनशीलता और सम्मान के साथ सुना जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। यूनिक सेफ की ओर से किट एवं बैग वितरित कार्यक्रम के दौरान यूनिक सेफ की ओर से उपलब्ध कराई गई किट एवं बैग महिलाओं को वितरित किए गए। सामग्री प्राप्त करते समय महिलाओं में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण रहा। यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समाज और विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता एवं सहयोग की भावना को दर्शाती है। विश्वास और संवाद की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बहू-बेटियों के सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से महिलाओं और पुलिस के बीच संवाद एवं विश्वास को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जब महिलाओं को अपने अधिकारों और क्षमताओं की जानकारी मिलती है, तो वे परिवार और समाज के विकास में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं। थाना महुली पुलिस का संकल्प थाना महुली पुलिस द्वारा महिलाओं को सुरक्षा के साथ जागरूकता, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सम्मान की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर संवाद एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया गया। 19 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक चले इस अभियान में महिलाओं के साथ संवाद, जागरूकता एवं सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।सशक्त नारी, सशक्त परिवार—सशक्त परिवार से बनेगा सशक्त समाज।” महिला सुरक्षा | सम्मान | जागरूकता | स्वावलंबन | सशक्तिकरण









