Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पिपलियामंडी पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ युवक को पकड़ा

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर पप्पू सोलंकी

मंदसौर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिपलियामंडी पुलिस ने एक युवक को एक किलो अफीम और मोबाइल फोन के साथ पकड़ा है। जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ़ श्री पिन्टु कुमार बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 5 सितंबर 2026 को देहात भ्रमण के दौरान नगर परिषद पिपलियामंडी संपवेल के पास आम रोड पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार ओवरब्रिज की ओर से एक युवक पीठ पर काले रंग का बैग लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह वापस मुड़कर हाईवे रोड की ओर जाने लगा। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम करण पिता कान्तीलाल भील (23 वर्ष), निवासी धामेड़ी, थाना पिपलौदा, जिला रतलाम बताया। पुलिस ने युवक के पास मौजूद बैग की जांच की, जिसमें एक किलो अफीम बरामद हुई। इसके साथ एक कीपेड मोबाइल फोन भी मिला। पुलिस ने दोनों वस्तुओं को जब्त कर युवक को अभिरक्षा में लिया। मामले में थाना पिपलियामंडी में अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। जब्त सामग्री: एक किलो अफीम, अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये तथा एक कीपेड मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 1 हजार रुपये। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने एवं पिपलियामंडी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार : कलेक्टर कटेसरिया आबकारी विभाग शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करे, राशन वितरण में पारदर्शिता और स्वास्थ्य भवनों का समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश

WhatsApp