
रिपोर्टर – बालकिशुन
रहली। नगर में कुशवाहा समाज द्वारा लव-कुश भगवान का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्री गोपाल भार्गव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान समाज के लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक उत्थान और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधायक श्री गोपाल भार्गव ने कुशवाहा समाज के लोगों को लव-कुश भगवान की शपथ दिलाते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए संकल्पित किया। उन्होंने कहा कि समाज को स्वस्थ, संस्कारित और सशक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर सकारात्मक प्रयास करने चाहिए। रहली नगर पालिका अध्यक्ष श्री सोनी ने भी समाज के लोगों को नशामुक्ति के साथ शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से बालक-बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए अभिभावकों से बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करने का आह्वान किया।विधायक श्री गोपाल भार्गव ने कुशवाहा समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के विकास और उत्थान के लिए वे तन-मन-धन से सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर हैं। कार्यक्रम में गढ़ाकोटा नगर से श्री हरि नारायण कुशवाहा, नगर मंडल अध्यक्ष, पीएल कुशवाहा, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त दीनदयाल कुशवाहा, पार्षद, डॉ. एचआर पटेल, पशु चिकित्सा विभाग, मूलचंद पटेल समाजसेवी, राहुल पटेल नगर मंडल मीडिया प्रभारी, रोहित पटेल, मदन पटेल सहित बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग शामिल हुए। पथरिया से श्री मूले दाऊ कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया, बद्री कुशवाहा, बलराम कुशवाहा युवा ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया, पीफोर कुशवाहा, बालकिशुन कुशवाहा, अंकेश कुशवाहा, मोनू कुशवाहा सहित पथरिया क्षेत्र से समाज के अनेक लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार और सामाजिक विकास को लेकर विचार साझा किए गए। उपस्थित लोगों ने लव-कुश भगवान के आदर्शों को अपनाते हुए समाज को संगठित और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।









