Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खेल मैदान में विद्यार्थियों ने दिखाया दम, मेजर ध्यानचंद खेल महोत्सव में उमंग खो-खो, कबड्डी, दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा, विजेताओं को मिले मेडल

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर- अमित जैन

बरेली। मेजर ध्यानचंद खेल महोत्सव के उपलक्ष्य में 10 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के अलग-अलग वर्गों के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर खो-खो, कबड्डी, दौड़, रस्साकशी, रस्सी-कूद, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक और चक्का फेंक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और खेल भावना देखने को मिली। दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्टेट कबड्डी कोच डालचंद चंदेल, मां नर्मदा शिक्षण समिति के सचिव हीरेंद्र मालवीय, संस्था के प्राचार्य जयप्रकाश तिवारी, कार्यक्रम संयोजक मोनू साहू एवं सुश्री पायल ठाकुर दीदी उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि डालचंद चंदेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन विद्यार्थी जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। विजेताओं को मेडल से किया सम्मानित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता भैया-बहनों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को आभार पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक मोनू साहू ने अतिथियों, विद्यालय परिवार और सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp