Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सामान्य सभा में जनहित और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – आशीष पाण्डेय

मुंगेली, 10 सितंबर 2026। जिला पंचायत मुंगेली के सभा कक्ष में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने की। बैठक में पिछली सामान्य सभा में लिए गए निर्णयों और उन पर की गई कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा 16वें वित्त आयोग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुशंसित कार्यों के अनुमोदन सहित विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई। जिला पंचायत सदस्यों ने विभागवार संचालित योजनाओं की स्वीकृति, प्रगति और लंबित कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। सदस्यों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ ही उनका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल सके।उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आमजन की सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विकास एवं जनहित के विभिन्न विषय रखे। संबंधित विभागों के अधिकारियों से विषयवार जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर, जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष श्री राम कमल सिंह परिहार सहित जिला पंचायत सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp