Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिरसौद पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार 24 घंटे के भीतर कार्रवाई, आरोपी न्यायालय में पेश

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – रिंकू सिंह तोमर

शिवपुरी। सिरसौद पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण से संबंधित अपराध क्रमांक 236/26 में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलीप धाकड़ को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को सूचनाकर्ता रामस्वरूप धाकड़, निवासी ग्राम ठेहसुहारा, थाना सिरसौद ने थाना पहुंचकर अपनी बहू सम्पत धाकड़ द्वारा खेत में पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाने की सूचना दी थी। सूचना पर मर्ग क्रमांक 28/2026, धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। मर्ग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं साक्षियों के कथनों के आधार पर आरोपी दिलीप धाकड़ पुत्र रामस्वरूप धाकड़, निवासी ग्राम ठेहसुहारा, के विरुद्ध धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 236/26 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में एसडीओपी पोहरी आनंद राय एवं थाना प्रभारी सिरसौद को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना सिरसौद पुलिस टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी दिलीप धाकड़, उम्र 33 वर्ष, को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में इनकी रही भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, उनि जगदीश भिलाला, प्रधान आरक्षक 798 सत्यवीर सिंह जादौन, प्रधान आरक्षक 351 बलवंत पाल, प्रधान आरक्षक 216 विक्रम सिंह, आरक्षक 257 मुकेश सिंह परमार एवं आरक्षक 613 मनोज कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp