Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गरोठ एटीएम चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, छह लाख रुपये बरामद कार, गैस कटर, सिलेंडर सहित एटीएम के पार्ट्स जब्त

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर दीपक जैन

मंदसौर। जिला पुलिस की ओर से गरोठ में एटीएम चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से करीब 6 लाख रुपये, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, गैस कटर, दो ऑक्सीजन सिलेंडर तथा एटीएम के कुछ पार्ट्स सहित अन्य सामग्री जब्त की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में गरोठ कस्बे के भानपुरा रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर रुपये चोरी करने के मामले में कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री राम सनेही मिश्रा एवं एसडीओपी गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गरोठ श्री बलवीर सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। घटना का विवरण दिनांक 29-30 अगस्त 2026 की दरमियानी रात भानपुरा रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर रुपये चोरी किए गए थे। इस संबंध में बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विनोद कलोरिया द्वारा 1 सितंबर 2026 को थाना गरोठ में सूचना दी गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 339/2026, धारा 331(4), 305(e) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। घाटना की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल एवं डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के करीब एक हजार सीसीटीवी फुटेज की जांच की। तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश कोटा, बूंदी, जयपुर, भरतपुर, कासगंज, नूंह मेवात एवं गुरुग्राम सहित विभिन्न स्थानों पर की गई।बजांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने समीर पिता सिकंदर खान उम्र 23 वर्ष निवासी कोटा राजस्थान, शहजाद उर्फ चिंकु पिता ईशब उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मसीद, थाना तावड़ू, जिला नूंह हरियाणा तथा मानपाल पिता अशरफीलाल उम्र 30 वर्ष निवासी कासगंज उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया।पूछताछ में सामने आया तरीका पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बिना सुरक्षा गार्ड वाले एटीएम की पहचान कर उनकी निगरानी करते थे। घटना से पहले एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली जाती थी। इसके बाद एटीएम के कार्ड स्लॉट में पर्ची लगाकर मशीन से सामान्य लेन-देन प्रभावित किया जाता था।घटना के दौरान आरोपी हाथों में दस्ताने एवं चेहरे पर कवर का उपयोग करते थे। सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे कर उनकी रिकॉर्डिंग को प्रभावित किया जाता था। इसके बाद गैस कटर की सहायता से एटीएम मशीन को काटकर कैश ट्रे निकाली जाती थी। अन्य सदस्य आसपास की निगरानी करते थे और वारदात के बाद वाहन से मौके से चले जाते थे। पूर्व की घटनाओं की जानकारी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शहजाद के संबंध में वर्ष 2021 में मुरैना के जोरा रोड स्थित एसबीआई एटीएम से रुपये चोरी करने का मामला सामने आया था। वर्ष 2022 में राजस्थान के सायला, जिला जालोर में एसबीआई एटीएम से रुपये चोरी करने का प्रकरण दर्ज है। इसी प्रकार वर्ष 2022 में मानपाल एवं शहजाद के विरुद्ध एटा उत्तर प्रदेश में एक्सिस बैंक एटीएम से चोरी का प्रकरण दर्ज हुआ था। वर्ष 2023 में मेरठ उत्तर प्रदेश तथा सबलगढ़ मुरैना में एटीएम से संबंधित चोरी के मामले सामने आए। वर्ष 2025 में गुना मध्यप्रदेश में एसबीआई एटीएम से चोरी के मामले में भी इन आरोपियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के विभिन्न थानों में पूर्व के प्रकरण दर्ज हैं।

Advertisement Box

बरामद सामग्री पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से—

– चोरी किए गए करीब 6 लाख रुपये

– स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक RJ02TA1545, कीमत करीब 4 लाख रुपये

– दो ऑक्सीजन सिलेंडर एवं गैस कटर, कीमत करीब 50 हजार रुपये

– काटे गए एटीएम की कैश ट्रे एवं रिजेक्शन बॉक्स, कीमत करीब 10 हजार रुपये

– तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन, कीमत करीब 1 लाख रुपये जब्त किए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

1. मानपाल सिंह पिता अशरफीलाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी किशोरपुर, थाना कोतवाली, जिला कासगंज, उत्तर प्रदेश।

2. शहजाद उर्फ चिंकु पिता ईशब, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम मसीद, थाना तावड़ू, जिला नूंह, मेवात, हरियाणा।

3. समीर खान पिता सिकंदर खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी कुशवाह बिल्डिंग मटेरियल के पास डीसीएम, थाना उद्योग नगर, कोटा, राजस्थान।एक अन्य आरोपी शिवकुमार लोधी निवासी मोसमपुर, थाना कासगंज, जिला कासगंज उत्तर प्रदेश की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम का योगदान कार्रवाई में गरोठ थाना प्रभारी श्री बलवीर सिंह यादव, भानपुरा थाना प्रभारी श्री विनय बुंदेला, शामगढ़ थाना प्रभारी श्री कपिल सौराष्ट्रीय, उनि. जितेंद्र सिंह चौहान, सउनि. जसराज सिंह चंदेल सहित पुलिस एवं साइबर सेल की टीम का योगदान रहा। पुलिस द्वारा प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp