Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मेरठ में युवक को गोली लगी, अस्पताल में उपचार जारी कमेटी के पैसों को लेकर विवाद की जानकारी, पुलिस ने शुरू की जांच

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – सुहैल सिद्दीकी,

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के फतेहुल्लापुर में शुक्रवार को हारुन नामक युवक को गोली लगने की घटना सामने आई। गोली लगने से हारुन घायल हो गया, जिसे आसपास के लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में संतोष अस्पताल में उसका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार हारुन पुत्र इकबाल कमेटी के पैसों को लेकर इरशाद पुत्र बशीर से बातचीत करने गया था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी और फायरिंग की घटना हुई। हारुन के पेट, पेट के नीचे तथा पीठ की ओर कमर के पास गोली लगने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा घटनास्थल से संबंधित तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि लोहिया नगर थाना क्षेत्र से इरशाद द्वारा कमेटी के पैसों से संबंधित विवाद में हारुन पर फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। मामले में मुकदमा दर्ज कर संबंधित व्यक्ति की तलाश एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp