Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोसली में वीरता का उत्सव, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का उद्घाटन ब्रिगेडियर राय सिंह यादव की प्रतिमा का सैन्य परंपराओं के अनुरूप अनावरण

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – होशियार सिंह

कोसली। वीरता और शौर्य की धरती कोसली में शुक्रवार को 1965 एवं 1967 के युद्ध नायक तथा ‘नाथूला टाइगर’ के नाम से प्रसिद्ध ब्रिगेडियर राय सिंह यादव, महावीर चक्र एवं विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित, के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटन एवं प्रतिमा अनावरण सैन्य परंपराओं के अनुरूप किया गया। समारोह में सेना की सशस्त्र टुकड़ी ने सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी। सेना के बैंड एवं बिगुल की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से भर गया। बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य नागरिकों ने समारोह में पहुंचकर इस गौरवपूर्ण अवसर में सहभागिता की। नाथूला युद्ध में अदम्य साहस की मिसाल नाथूला की लड़ाई में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद ब्रिगेडियर राय सिंह यादव ने अदम्य साहस, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उनका शौर्य और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल सुनील यादव, लेफ्टिनेंट जनरल सतबीर सिंह यादव, ब्रिगेडियर करतार सिंह, विंग कमांडर सुरेंद्र सिंह, कर्नल सुधीर यादव, कर्नल सतेंद्र यादव, 2 ग्रेनेडियर्स यूनिट से कर्नल प्रणय श्रीवास्तव, कर्नल अवनीत, कर्नल सोहन लाल, एसडीएम विजय कुमार यादव, डीएसपी विद्यानंद, लम्बरदार होशियार सिंह, कैप्टन सुभाष यादव एडवोकेट, सरपंच रामकिशन जांगड़ा, संजय यादव, सूबे महेंद्र सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर ब्रिगेडियर राय सिंह यादव के भाई, पुत्र धर्म सिंह यादव, पुत्रवधू, पौत्री चेष्टा यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। शौर्य स्थल एवं प्रतिमा ब्रिगेडियर राय सिंह यादव की वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की स्मृति को सदैव जीवंत रखेंगे। यह स्थल युवाओं एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा का केंद्र बनेगा।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp