Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किरनापुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – मदन मोहन पाराशर

350 एथलीटों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाई प्रतिभा, चयनित खिलाड़ी जबलपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे किरनापुर। जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन किरनापुर के उत्कृष्ट विद्यालय स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे 230 बालक एवं 120 बालिकाओं सहित कुल 350 एथलीटों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष राणा कल्याण सिंह एवं उपाध्यक्ष भुवन भाऊ राहंगडाले की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान पांच हजार मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम प्रतियोगिता के दौरान दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिलेभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जबलपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों एवं आयोजन समिति ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन के दौरान खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी गणेश प्रसाद सोनी, पूर्व जिला समन्वयक राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, एनसी परिहार, प्राचार्य हाई स्कूल पाला, आयोजक प्राचार्य श्रीमती अनीता तारन, डीआर पट्टावी प्रभारी प्राचार्य किरनापुर, जिला क्रीड़ा निरीक्षक दीपक गिरी गोस्वामी सहित पीटीआई हरिश धुवारे, सुरेंद्र चित्रीव, राजेश बिसेन, राजेंद्र सहारे, विजय बोपचे, जय ठाकरे, सोमनाथ पटले एवं जितेंद्र राहंगडाले की उपस्थिति एवं सहयोग सराहनीय रहा।प्रतियोगिता के सफल आयोजन से खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा। चयनित खिलाड़ी अब जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp