Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई गणेश चतुर्थी पूजा-अर्चना और आरती में उमड़े श्रद्धालु, गणपति बप्पा के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – राजेश दास

रतनपुर। ग्राम पीवी-118 रतनपुर में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। गणेश चतुर्थी को लेकर गांव में विशेष तैयारियां की गई थीं। पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान श्रीगणेश का विधिवत पूजन कर फूल, दूर्वा, फल एवं नैवेद्य अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल हुए। बच्चों और युवाओं में गणेश उत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भगवान गणेश की आरती की और इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।ग्रामीणों ने कहा कि गणेश चतुर्थी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का अवसर भी है। गांव के सभी वर्गों के लोगों ने मिलकर आयोजन में सहभागिता की। भक्तिमय गीतों और गणपति बप्पा के जयघोष से वातावरण आनंदमय बना रहा। ग्रामीणों में गणेश उत्सव को लेकर उत्साह बना हुआ है। आगामी दिनों में भी पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है। ग्रामीणों ने गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाने की बात कही।पूजन आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ पुजारी विश्वनाथ दास, व्यवस्थापक कुमारेश दास, कार्यक्रम प्रभारी सहदेव कुमार, साउंड प्रभारी प्रसन्नजीत मंडल, अभी व्यापारी, हरिसिंह नेताम सहित समस्त ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp