
रिपोर्ट – ओम सोनी
भवानीमंडी। प्रथम चरण के नगर निकाय चुनाव के तहत भवानीमंडी नगरपालिका के 40 वार्डों के लिए 9 सितंबर को हुए मतदान के बाद 14 सितंबर को मतगणना संपन्न हुई। सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना के परिणाम सामने आने के साथ ही नगरपालिका की तस्वीर स्पष्ट हो गई। कांग्रेस ने 40 में से 26 वार्डों में जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया, जबकि भाजपा को 13 वार्डों में सफलता मिली। वार्ड नंबर 29 से निर्दलीय प्रत्याशी अरबाज ने जीत दर्ज की।40 वार्डों में यह रहा परिणाम वार्ड 1 से वैभव कुमार (भाजपा), वार्ड 2 से विकास योगी (भाजपा), वार्ड 3 से उल्लास बाई (कांग्रेस), वार्ड 4 से विजय बैरवा (कांग्रेस), वार्ड 5 से दिलीप तिलकर (कांग्रेस), वार्ड 6 से शामू बाई (कांग्रेस), वार्ड 7 से रणजीत सिंह (भाजपा), वार्ड 8 से कृष्णा कुमारी (भाजपा), वार्ड 9 से सुनीश दीक्षित (भाजपा), वार्ड 10 से तेज कुंवर बाई (भाजपा), वार्ड 11 से शकीना बी (कांग्रेस), वार्ड 12 से आमीन मंसूरी (कांग्रेस), वार्ड 13 से शमशाद बी (कांग्रेस), वार्ड 14 से कालू राठौड़ (कांग्रेस), वार्ड 15 से दुर्गा भैरूलाल (कांग्रेस), वार्ड 16 से ललित कुमावत (कांग्रेस), वार्ड 17 से पवन मेघवाल (कांग्रेस), वार्ड 18 से रमेश चंद (भाजपा), वार्ड 19 से अविनाश जायसवाल (भाजपा), वार्ड 20 से यशोदा बाई (भाजपा) विजयी रहे। वार्ड 21 से धर्मचंद (कांग्रेस), वार्ड 22 से अनिल वर्मा (कांग्रेस), वार्ड 23 से पिंकी गुर्जर (कांग्रेस), वार्ड 24 से कुशल ढोली (कांग्रेस), वार्ड 25 से शांति देवी (कांग्रेस), वार्ड 26 से महेंद्र सिंह परिहार (भाजपा), वार्ड 27 से दीपमाला गोचर (कांग्रेस), वार्ड 28 से सफिया (कांग्रेस), वार्ड 29 से अरबाज (निर्दलीय), वार्ड 30 से विनय कुमार आस्तोलिया (कांग्रेस), वार्ड 31 से मोहम्मद अजमल (कांग्रेस), वार्ड 32 से अरुण तंवर (कांग्रेस), वार्ड 33 से राजेश गुर्जर (कांग्रेस), वार्ड 34 से शकीना बी (कांग्रेस), वार्ड 35 से आलोक तिवारी (कांग्रेस), वार्ड 36 से प्रेम सोलंकी (कांग्रेस), वार्ड 37 से अमित पाटनी (भाजपा), वार्ड 38 से अमित पाटनी (भाजपा), वार्ड 39 से हिमांशु चतुर्वेदी (भाजपा) और वार्ड 40 से सुनीता शर्मा (कांग्रेस) विजयी रहीं।रामलाल गुर्जर के कांग्रेस में शामिल होने की भी रही चर्चा चुनाव से पहले पूर्व चेयरमैन रामलाल गुर्जर का अपने परिवार के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होना भी क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। उनके साथ पूर्व चेयरमैन एवं पुत्रवधू पिंकी गुर्जर तथा पूर्व पार्षद पत्नी सुगना गुर्जर ने भी कांग्रेस का दामन थामा था। पिछले चुनाव में भाजपा ने 20 वार्डों में जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा के 13 वार्डों में सीमित रहने और कांग्रेस के 26 वार्डों में जीत हासिल करने के बाद राजनीतिक समीकरणों को लेकर विभिन्न चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब अध्यक्ष पद के चुनाव पर नजर नगरपालिका में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब सभी की नजर अध्यक्ष पद के चुनाव पर है। अध्यक्ष पद के लिए कई नामों की चर्चा है। निर्वाचित पार्षदों के बीच से अध्यक्ष का चयन होगा। ऐसे में नगरपालिका की नई कमान किसके हाथ आएगी, इस पर शहरवासियों की नजर बनी हुई है। झालावाड़ जिले के निकायों के परिणाम झालावाड़ नगर परिषद के 45 वार्डों में भाजपा ने 13, कांग्रेस ने 29, आम आदमी पार्टी ने 1 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 वार्डों में जीत दर्ज की। पिड़ावा नगरपालिका में भाजपा को 6, कांग्रेस को 8, आम आदमी पार्टी को 5 और निर्दलीय को 1 वार्ड में सफलता मिली। भवानीमंडी में भाजपा 13, कांग्रेस 26 और निर्दलीय 1 वार्ड में विजयी रहे। झालरापाटन नगरपालिका में भाजपा के 22, कांग्रेस के 8 और आम आदमी पार्टी के 5 प्रत्याशी विजयी रहे। डग नगरपालिका में भाजपा के 6 और कांग्रेस के 14 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। अकलेरा नगरपालिका में भाजपा के 25, कांग्रेस के 8 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 वार्डों में जीत हासिल की। खानपुर नगरपालिका में भाजपा के 7 और कांग्रेस के 18 प्रत्याशी विजयी रहे। मनोहरथाना नगरपालिका में भाजपा के 11 और कांग्रेस के 6 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।









