Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प अभियान को लेकर अनुविभागीय अधिकारियों ने ली बैठक तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट – आशीष पाण्डेय

मुंगेली। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रभावी संचालन को लेकर मुंगेली, पथरिया एवं लोरमी अनुविभागों में अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठकों में अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अधिकारियों ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुगमता से पहुंचाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। अनुविभागीय अधिकारियों ने कहा कि अभियान की जानकारी ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनसमुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अभियान को जनभागीदारी के साथ संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा नागरिकों को शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार मुंगेली जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp