
रिपोर्टर – पदम कुमार भारद्वाज
रामपुरा। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर रामपुरा की धान मंडी परिसर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ “धान मंडी के राजा” गणेश जी की भव्य स्थापना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर आरती की गई। गणेश जी की स्थापना के अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। भक्तों ने भगवान श्री गणेश से नगर में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान पूरे परिसर में “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे गूंजते रहे। आयोजकों ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान धान मंडी परिसर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान श्री गणेश की आराधना करने एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया गया।









