
रिपोर्टर – मोहम्मद आसीफ लंघा
आमला। हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ पर्व मनाया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से गौर निकालकर भगवान श्री गणेश का पूजन किया। इसके बाद भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना कर पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।सुहागिन महिलाओं ने निर्जल एवं निराहार व्रत रखा। क्षेत्र के शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर तीजा फाड़ की स्थापना की गई। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक एवं धार्मिक तीज गीतों का गायन किया और पर्व की परंपराओं को उत्साहपूर्वक निभाया। यूथ कांग्रेस महासचिव संजोगी वीरेंद्र बर्थे ने भी पूजा-अर्चना में सहभागिता की। महिलाओं ने बताया कि तीज पर्व लोक परंपरा, आस्था और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। तीजा फाड़ का समापन भी धार्मिक विधि-विधान के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमिला चौहान, भारती चौहान, अर्पिता गोहे, राधिका उपराले, अर्चना गोहे, अंजली चौहान, हीरा सोनपुरे, बबीता सराठे, पूजा चौहान, टीना चौहान, सत्यभामा पंडाग्रे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।









