Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गणेश चतुर्थी पर प्रथमेश्वर डिजिटल किताब का विमोचन भगवान गणेश के जीवन, कथाओं और प्राचीन मंदिरों से जुड़े विषयों का किया गया संकलन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – बालकिशुन कुशवाहा,

पथरिया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी के जीवन पर आधारित डिजिटल किताब ‘प्रथमेश्वर’ का विमोचन किया गया। लेखक अभिनव मुखुटी द्वारा लिखित यह उनकी दूसरी पुस्तक है। इससे पहले वे ‘तीखी बात’ नामक किताब का लेखन कर चुके हैं।किताब के विषय में लेखक अभिनव मुखुटी ने बताया कि ‘प्रथमेश्वर’ में भगवान गणेश के जीवन से जुड़े विभिन्न धार्मिक एवं पौराणिक प्रसंगों को शामिल किया गया है। इसमें भगवान गणेश द्वारा बोली गई गीता, गणेश जी का नारी स्वरूप, उनके आठ अवतार, उन्हें दूर्वा और मोदक अर्पित करने की परंपरा, ‘मोरिया’ शब्द के प्रयोग, मूषक को वाहन बनाए जाने तथा गणेश जी के एकदंत कहलाने से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही भगवान गणेश के 25 प्राचीन एवं प्रसिद्ध मंदिरों की जानकारी भी पुस्तक में दी गई है। किताब के मुख्य पृष्ठ के विमोचन के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के मंत्री एवं पथरिया विधायक लखन पटेल ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से भगवान गणेश से जुड़ी विभिन्न मान्यताओं और परंपराओं को समझने में पाठकों को सहायता मिलेगी। साथ ही गणेश जी से जुड़े अनेक प्रश्नों के उत्तर भी पुस्तक में पढ़ने को मिलेंगे। भाजपा नेता अभिषेक भार्गव ने लेखक अभिनव मुखुटी द्वारा पांच वर्षों में किए गए संकलन का उल्लेख करते हुए बताया कि ‘प्रथमेश्वर’ किताब गणेश चतुर्थी 14 सितंबर से अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर तक फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निःशुल्क पढ़ने के लिए उपलब्ध रहेगी। भाजपा नेता सिद्धार्थ मलैया ने बताया कि 67 पृष्ठों की इस किताब में भगवान गणेश के जीवन से जुड़ी पौराणिक कथाओं के साथ प्रसिद्ध मंदिरों की जानकारी भी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती है। लेखक अभिनव मुखुटी द्वारा ‘प्रथमेश्वर’ का मुख्य पृष्ठ मंत्री एवं पथरिया विधायक लखन पटेल के अलावा रहली विधायक गोपाल भार्गव, दमोह विधायक जयंत मलैया, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, गढ़ाकोटा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी, जिला पंचायत सदस्य राव बृजेन्द्र सिंह, दमोह युवक कांग्रेस अध्यक्ष दृगपाल सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भेंट किया गया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp