
रिपोर्टर – शरीफ शालीमार
बुरहानपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा शहर में जल्द ही जिले के पत्रकार बंधुओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक एवं मासिक समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों तथा प्रेस फोटोग्राफरों को सम्मानित किया जाएगा। जनजाग्रति संस्था की ओर से बताया गया कि संस्था समाजसेवा के विभिन्न कार्यों का संचालन सदस्यों से प्राप्त सहयोग राशि के माध्यम से करती है। संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को पत्रकार बंधुओं द्वारा अपने-अपने समाचार माध्यमों के माध्यम से प्रमुखता से प्रकाशित एवं प्रसारित किया जाता रहा है। इससे संस्था की सेवा गतिविधियों की जानकारी व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचती है। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से समाजसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में पत्रकार बंधुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके इस सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संस्था की बैठक में जिले के उन सभी पत्रकार बंधुओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है, जिन्होंने प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से संस्था की सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियों को समाचारों के माध्यम से जनता तक पहुंचाने में योगदान दिया है। संस्था द्वारा शीघ्र ही सम्मान समारोह की तिथि, समय एवं स्थान निर्धारित किया जाएगा। इसके बाद आमंत्रित पत्रकार बंधुओं को विधिवत आमंत्रण पत्र के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। जनजाग्रति संस्था के संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ने कहा कि पत्रकार बंधुओं का सहयोग समाजसेवा के कार्यों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण रहा है। संस्था की अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह सहित पदाधिकारियों ने भी पत्रकारों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन, अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह, शोभा चौधरी, हरिओम अग्रवाल, रविन्द्र महाजन, देवचंद शर्मा, मनोज तीर्थानी, उर्मिला दुबे सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।









