Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भगवान लव-कुश जन्मोत्सव पर 28 सितंबर को सीहोर में निकलेगा भव्य चल समारोह

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट:- बी.एस. वर्मा

आष्टा/सीहोर। कुशवाहा समाज के आराध्य भगवान लव-कुश के जन्मोत्सव के अवसर पर कुशवाहा समाज सीहोर के तत्वावधान में 28 सितंबर 2026, सोमवार को सीहोर में भव्य चल समारोह एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर लव-कुश जयंती समिति के अध्यक्ष बलराम कुशवाहा अपनी कार्यकारिणी के साथ आष्टा पहुंचे और परसराम कॉम्प्लेक्स स्थित कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद के कार्यालय पर समाजबंधुओं को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। अध्यक्ष बलराम कुशवाहा ने बताया कि चल समारोह प्रातः 10:30 बजे भोपाल नाका, सीहोर से प्रारंभ होगा, जो लव-कुश चौराहा, माता मंदिर होते हुए सुंदर गार्डन, सीहोर पहुंचेगा। यहां भगवान लव-कुश जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर कुशवाहा समाज जिला सीहोर अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने लव-कुश जयंती समिति अध्यक्ष बलराम कुशवाहा का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। समिति के संयोजक रामचंद्र पटेल पूर्व पार्षद, मनोहर लाल कुशवाह पूर्व अध्यक्ष, सनन कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण पटेल, अर्जुन कुशवाहा, मनोहर कुशवाहा आढ़तिया, दीपक कुशवाहा, छोटू कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भगवान लव-कुश समाज के आराध्य एवं गौरव के प्रतीक हैं। उनका जीवन धर्म, संस्कार, साहस, कर्तव्य और समाज के प्रति समर्पण का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ समाजहित में कार्य करते हुए शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और समाजसेवा के क्षेत्र में भी सभी को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। नरेंद्र कुशवाहा ने आष्टा सहित जिलेभर के कुशवाहा समाजबंधुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सीहोर पहुंचकर भगवान लव-कुश के जन्मोत्सव में सहभागिता करें और चल समारोह को भव्य एवं सफल बनाएं। कार्यक्रम में पटेल जगदीश कुशवाहा, प्रांतीय कुशवाहा समाज युवा जिलाध्यक्ष रवि कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष आष्टा राजकुमार कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, ऋषि कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, केतन कुशवाहा, पूर्व पटेल किशोरी लाल कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, राज कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। अंत में जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने लव-कुश जयंती समिति के पदाधिकारियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp