
रिपोर्टर – मनीष पटैय्या
LED स्क्रीन पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और छात्रों ने देखा राहुल गांधी का संबोधन इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का शनिवार को भैंसदेही में भी लाइव प्रसारण किया गया। इंदौर के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से संवाद करते हुए शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, भर्ती परीक्षाओं और पेपर लीक सहित युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।
भैंसदेही बस स्टैंड पर बड़ी LED स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मोहरे के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और छात्रों ने देखा।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर ने बताया कि इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों से सीधे संवाद किया और शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा पेपर लीक जैसे विषयों पर चर्चा की। महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दे भी कार्यक्रम में उठाए गए।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मोहरे ने कहा कि छात्रों और युवाओं से जुड़े सवालों को सामने लाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं और विचारों को रखने का मंच मिला।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने युवाओं और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष विनयशंकर पाठक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण घाणेकर, रमेश सिंह ठाकुर, धर्मेन्द्र मालवीय, अमरावती जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राहुल येवले, युवा कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल, मंडलम अध्यक्ष मोहित राठौर, आशुतोष झड़बड़े, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष महेश थोटेकर, ब्लॉक अध्यक्ष मयूर बारस्कर, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष निखिल सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष देवेश आठवेकर, राजा आर्य, अफरोज भाई, दिलीप चौहान, सुखदेव घाणेकर, रघुनाथ मगरदे, अलकेश चौहान, रफीक खान, विजय भुसकुटे, अहमद खान, शुभाष मोहरे, आरिफ खान, राज धाड़से, अस्पाक काबरा, अनुराग मिरासे, अशोक उइके, निखिल देशमुख, शोयेब विंध्यानी, गजानन आठवेंकर, अमित सोनारे, शोयेब पठान, गजानन असवार, उमेश अड़लक, प्रिंस ठाकुर, पंकज जैन, बबला मेनन, शहबाज वंजारा, हनुमान धोटे, विकास तायवड़े, सोनू खान और चिंटू पठान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं छात्र-युवा मौजूद रहे।









