Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट – टेलू राम कश्यप

आशीर्वाद के दीये’ और ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रमों की समीक्षा, आगामी आयोजनों के लिए संयोजकों को सौंपी गई जिम्मेदारिया गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ को लेकर रविवार को भाजपा जिला गरियाबंद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अब तक आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी साझा करने के साथ आगामी गतिविधियों की तैयारियों, जिम्मेदारियों और जनभागीदारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू तथा अभियान के जिला समन्वयक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति और आगामी आयोजनों की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों की भी सहभागिता रही। वहीं ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल स्तर पर चित्रकला गतिविधि आयोजित की गई, जिसकी थीम ‘विकसित भारत 2047’ रखी गई थी। विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से विकसित भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं और विचारों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कार्यक्रम संयोजकों से आगामी आयोजनों को निर्धारित रूपरेखा के अनुसार संचालित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण से जुड़े संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी संयोजकों से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने की बात कही। राजिम विधायक रोहित साहू ने अब तक आयोजित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने आयोजन स्थलों, जिम्मेदारियों के निर्धारण और कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर पदाधिकारियों एवं संयोजकों से जानकारी प्राप्त की। इन कार्यक्रमों पर रहेगा विशेष फोकस बैठक में अभियान के आगामी कार्यक्रमों ‘सेवा स्मरण’, ‘आंगन का मिलन’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग’, ‘इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘जनसेवक महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट तक’ को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इन कार्यक्रमों के आयोजन स्थल, तैयारियों, संयोजकों की भूमिका तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में अभियान की गतिविधियों को स्थानीय स्तर तक पहुंचाने और विभिन्न सामाजिक वर्गों की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को निर्धारित समय-सीमा में आयोजित करने तथा सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय के साथ अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री डॉ. आशीष शर्मा एवं चंद्रशेखर साहू, जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके एवं मनीष सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, पारस ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हलमन सिंह ध्रुवा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष उत्तम राजवंशी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सियाराम ध्रुव, सोशल मीडिया जिला संयोजक अमित वखारिया, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, भाजयुमो जिला महामंत्री नंदकिशोर चौबे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री थानसिंह निषाद सहित विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp