
रिपोर्टर ब्रजेश कुशवाह
कोलारस। जन अभियान परिषद कोलारस के तत्वावधान में नगर परिषद कोलारस के सभागृह में विकासखंड स्तरीय प्रस्फुटन समितियों का शक्ति संचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सहभागिता, जनकल्याण और विकास कार्यों में प्रस्फुटन समितियों की भूमिका पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक डॉ. रीना शर्मा उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता रामकुमार तिवारी ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रस्फुटन समितियों के कार्यों और समाज के विकास में उनके योगदान को रेखांकित किया।
जिला समन्वयक डॉ. रीना शर्मा ने कहा कि प्रस्फुटन समितियां समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी को भी प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने समितियों के सदस्यों से सामाजिक विकास के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बृजेश कुशवाह, राजू कुशवाह, अजय रजक, वीरेंद्र धाकड़, पीतम जाटव, हरिशंकर धाकड़, कुंदन सिंह, सुनील राजावत, सौरभ कुशवाह, विनोद धानुक, मनीष कुमार, पूजा राम शाक्य और शुगर सिंह धाकड़ सहित प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









