Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनपद CEO समीक्षा सोनगरा का चामुंडा माता गरबा समिति ने किया भव्य सम्मान जन्मभूमि के गरबा पांडाल में अतिथि बनकर पहुंचीं समीक्षा सोनगरा, नगरवासियों ने जताई प्रसन्नता

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर: पदम कुमार भारद्वाज

रामपुरा। नगर की प्रतिभाशाली बेटी समीक्षा सोनगरा के जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) पद पर चयनित होने से रामपुरा नगर में हर्ष का माहौल है। नगर परिषद में पदस्थ अकाउंटेंट महेश सोनगरा की बेटी समीक्षा सोनगरा वर्तमान में भानपुरा जनपद पंचायत में CEO के पद पर सेवाएं दे रही हैं।

Advertisement Box

गृह नगर रामपुरा आगमन पर समीक्षा सोनगरा चामुंडा माता प्रांगण में आयोजित गरबा उत्सव में शामिल हुईं। इस अवसर पर चामुंडा माता गरबा समिति द्वारा उनका शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया।

उल्लेखनीय है कि चामुंडा माता प्रांगण में पिछले 45 वर्षों से गरबा पांडाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी पांडाल में समीक्षा सोनगरा का बचपन बीता है। बचपन की यादों से जुड़े इस स्थान पर जनपद CEO के रूप में अतिथि बनकर पहुंचना उनके लिए विशेष अवसर रहा। उनकी उपलब्धि से नगरवासियों में भी उत्साह और गर्व का भाव देखने को मिला।

सम्मान समारोह के दौरान समिति के सदस्यों ने समीक्षा सोनगरा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अरविंद मरच्या, रूपेश सारू, दीपक मरच्या, महेश सोनगरा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp