Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महिला किसान दिवस पर ग्राम मुड़पार में किसान गोष्ठी आयोजित, आधुनिक कृषि तकनीकों की दी गई जानकारी सशक्त महिला, समृद्ध कृषि, विकसित भारत की थीम पर हुआ आयोजन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर — शिवकुमार कंडरा

धमतरी, 18 अक्टूबर 2026। कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने, आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान करने तथा उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि सुधार विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम मुड़पार, विकासखंड धमतरी में महिला किसान दिवस 2026 के अवसर पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विभाग, जिला धमतरी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की थीम “सशक्त महिला, समृद्ध कृषि, विकसित भारत” रही।

Advertisement Box

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति की सदस्य श्रीमती मोनिका देवांगन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत मुड़पार की सरपंच श्रीमती दशोदा यादव ने की। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रीति दुर्गम शामिल हुईं।

मुख्य अतिथि श्रीमती मोनिका देवांगन ने महिला किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा फसलों में कीट एवं रोग प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने शासन की कृषि हितैषी योजनाओं का लाभ लेकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

विशेष अतिथि श्रीमती प्रीति दुर्गम ने पशुपालन, मुर्गीपालन एवं उद्यानिकी को महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने महिलाओं को कृषि के साथ सहायक आजीविका गतिविधियां अपनाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

उप परियोजना संचालक आत्मा श्री फत्ते लाल पटेल ने औषधीय एवं सुगंधित पौधों की गुणवत्तायुक्त खेती, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन तथा बाजार में विपणन की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। गोष्ठी में दलहन एवं तिलहन फसलों के विस्तार, फसल विविधीकरण तथा कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण और विपणन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि श्रीमती मुक्ता जोशी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती उमा श्रीमाली, कृषि विकास अधिकारी श्री प्रहलाद नागवंशी एवं श्रीमती बसंती मंडावी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती गुणिका साहू, श्रीमती जया साहू एवं श्रीमती लक्ष्मी नेताम, बीटीएम श्री खिलेश साहू, एटीएम श्री छगन साहू, पादप बोर्ड से श्रीमती मोनिका साहू, पशुसखी, कृषिमित्र, किसान संगवारी मेला राम निषाद सहित बड़ी संख्या में महिला किसान उपस्थित रहीं।

महामाया कृषि महाविद्यालय, सियादेही के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कार्यक्रम के अंतर्गत अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री भीरेन्द्र साहू ने किया।

गोष्ठी के माध्यम से महिला किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए कृषि को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और रोजगारपरक बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही महिलाओं की कृषि क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका को और सशक्त करने का संदेश दिया गया।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp