
रिपोर्टर – मोहम्मद अय्यूब शीशगर
इंदौर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने इंदौर-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। इंदौर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (09309) अब 27 नवंबर तक और निजामुद्दीन-इंदौर एक्सप्रेस (09310) 28 नवंबर तक संचालित होगी। पहले इस ट्रेन का संचालन 31 अगस्त तक निर्धारित था।नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने को देखते हुए रेलवे के इस निर्णय से दिल्ली और इंदौर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। रेलवे ने विभिन्न मार्गों पर संचालित 16 ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए हैं, जिनमें इंदौर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस भी शामिल है।हर सप्ताह चार दिन उपलब्ध रहेगी रेल सुविधाइंदौर से यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलती है, जबकि निजामुद्दीन से इंदौर के लिए इसका संचालन सोमवार और शनिवार को होता है। फेरे बढ़ने से त्योहारी अवधि में दिल्ली रूट पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे।
फरीदाबाद स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते अस्थायी परिचालन बदलाव
फरीदाबाद स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 के निर्माण एवं पुनर्विकास कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों का संचालन निर्धारित मार्ग पर जारी रहेगा, जबकि फरीदाबाद स्टेशन पर उनका ठहराव निर्धारित अवधि के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, हजरत निजामुद्दीन-पलवल रेलखंड के फरीदाबाद स्टेशन पर निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के चलते यह व्यवस्था की गई है।
31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक प्रभावित ट्रेनें
▪️ 12919 डॉ. आंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
▪️ 14309 लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस
- ▪️ 14317 लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक परिचालन में बदलाव
▪️ 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस
▪️ 19020 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस
▪️ 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-डॉ. आंबेडकर नगर मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
▪️ 22918 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस
▪️ 19308 ऊना हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस
रेलवे के अनुसार, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद फरीदाबाद स्टेशन पर ट्रेनों की नियमित ठहराव व्यवस्था पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी। यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन का नवीनतम समय और ठहराव रेलवे की आधिकारिक सूचना से जांचने की सलाह दी गई है।









