Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

साइबर जागृति अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिला स्तरीय साइबर जागरूकता सम्मेलन आयोजित

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – दिलीप माहेश्वरी

बलौदाबाजार, 02 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित ‘साइबर जागृति अभियान’ (15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026) के तहत जिला पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार के सभा कक्ष में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिला स्तरीय साइबर जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग और साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देकर उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खोमन सिन्हा एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक लखेश केंवट ने वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने अनजान कॉल, संदेश, वीडियो कॉल, ओटीपी, बैंकिंग सेवाओं तथा डिजिटल माध्यमों के उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में व्यावहारिक सुझाव साझा किए।60 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता सम्मेलन में वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष श्री श्याम शुक्ला, नागरिक सेवा समिति से श्री आर.एन. वर्मा, छत्तीसगढ़ पेंशनर्स एसोसिएशन संघ के जिलाध्यक्ष श्री एस.एन. पाध्येय, छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री तारण सिंह ठाकुर, स्वदेशी जागरण मंच से श्री जय नारायण केसरवानी, शिक्षक संघ से बलविंदर सिंग, छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज अध्यक्ष खोडस कश्यप, संघ प्रमुख राजनारायण केशरवानी एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. निशा झा सहित लगभग 60 वरिष्ठ नागरिक, सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। अनुभव साझा कर दिया जागरूकता का संदेश कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. निशा झा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सजगता और समय पर उठाए गए आवश्यक कदमों से वे साइबर ठगी के प्रयास से सुरक्षित रहीं। अन्य वरिष्ठ नागरिकों ने भी सेवानिवृत्ति के बाद प्राप्त अनजान कॉल एवं संदेशों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और सावधानी बरतने के महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ नागरिकों ने ऑनलाइन बैंकिंग, अनजान वीडियो कॉल, डिजिटल सुरक्षा और संदिग्ध संपर्कों से जुड़े विभिन्न प्रश्न पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखे। अधिकारियों ने सभी प्रश्नों का सरल एवं बिंदुवार समाधान करते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की।पुलिस ने साझा किए महत्वपूर्ण सुरक्षा सुझाव बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अनजान कॉल या संदेश पर अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे OTP, PIN और पासवर्ड साझा न करें। किसी भी संदिग्ध संपर्क या आर्थिक लेन-देन से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें।पुलिस ने बताया कि साइबर संबंधी किसी भी घटना की जानकारी मिलने पर नागरिक तत्काल अपने नजदीकी थाने से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सहायता प्राप्त की जा सकती है। सम्मेलन के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जागरूक तरीके से उपयोग करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल रूप से अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp