Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीजापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर- सिरोज विश्वकर्मा

बीजापुर, 02 सितंबर 2026। थाना कोतवाली बीजापुर पुलिस एवं साइबर सेल टीम ने मोबाइल और मोटरसाइकिल से जुड़े दो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान चोरी गए मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल सहित करीब 5 लाख रुपये कीमत का मशरूका बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार रमन कुमार झा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बीजापुर श्री अभिषेक केसरी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी बीजापुर श्री दुर्गेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस एवं साइबर सेल टीम ने मामलों की जांच को आगे बढ़ाया। मोबाइल दुकान से 9 मोबाइल बरामद प्रार्थी रोशन गुप्ता, निवासी राउतपारा बीजापुर ने अपनी मोबाइल दुकान से 26 और 27 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात 9 मोबाइल फोन गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन एवं संबंधित व्यक्ति की जानकारी जुटाई। मोटरसाइकिल भी बरामद एक अन्य मामले में महेन्द्र कुमार निर्मलकर, निवासी बिलासपुर हाल आवापल्ली ने अपनी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG10BV5485 के काल भैरव आकांक्षा ऑटोमोबाइल गैरेज से गायब होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर मोटरसाइकिल की तलाश शुरू की थी।तकनीकी सहायता से मिली सफलता जांच के दौरान थाना कोतवाली बीजापुर पुलिस एवं साइबर सेल टीम ने उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी सहायता के आधार पर संबंधित व्यक्ति की पहचान की। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने लखन समतुल पिता रामलाल समतुल, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कोटेर (डोंगरीपारा), थाना बीजापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल सहित करीब 5 लाख रुपये कीमत का मशरूका बरामद किया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया जारी है। पुलिस की अपील बीजापुर पुलिस ने नागरिकों से अपने वाहनों एवं कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को देने का अनुरोध किया है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp