Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बरगी यादव समाज ने ‘जय माधव, जय यादव’ की गूंज के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर — अभिषेक अवधिया

बरगी। यादव समाज बरगी परिक्षेत्र समिति के सान्निध्य में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में ‘जय माधव, जय यादव’ और ‘जय श्री राधे कृष्णा’ के जयघोष गूंजते रहे।

Advertisement Box

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के पूजन-अर्चन एवं अतिथियों के स्वागत-वंदन के साथ हुई। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के महिला-पुरुष, युवा, बच्चे एवं वरिष्ठजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। शोभायात्रा के पश्चात आरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

समारोह में संस्कारधानी के कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं बच्चों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मटकी फोड़ रहा, जिसमें युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम में जिला सदस्य रामकुमार सैयाम, संजय यादव मंगेली, नर्मदु यादव, मुन्ना यादव, सुखलाल यादव, नारायण केवट, जनपद सदस्य विकास खन्ना, ग्राम बरगी की सरपंच मंजू चौकसे सहित समिति अध्यक्ष आर.एस. यादव, प्रभु यादव, गौरव यादव, रवि यादव, शारदा यादव, लखन पड़ा, दशरथ यादव, शानू यादव, राजू यादव, बब्लू यादव, अन्नू यादव, रामजी यादव सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन विवेक यादव ‘विक्की भैया’ ने किया। महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती ऊषा यादव, रागिनी यादव सहित मातृशक्ति, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।

यादव समाज बरगी परिक्षेत्र के सभी स्वजातीय बंधुओं ने सामूहिक सहभागिता के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को यादगार बनाया। आयोजन के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए समिति ने सभी समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा की।

जय श्री राधे कृष्णा।

 समस्त यादव समाज, बरगी परिक्षेत्र

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp