
रिपोर्टर- संजय चौधरी
सांवेर। गोगा नवमी के अवसर पर वाल्मीकि समाज द्वारा माणक चौक स्थित गोगामेड़ी से छड़ी निशान का भव्य चल समारोह निकाला गया। समाज द्वारा प्रतिवर्ष परंपरानुसार गोगा नवमी का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा सांवेर नगर अध्यक्ष निलेश शिंदे ने बताया कि गोगा नवमी के अवसर पर समाजजनों द्वारा छड़ी निशान चल समारोह का आयोजन किया जाता है। समारोह माणक चौक से प्रारंभ होकर टेंशन चौराहा, बाजार चौक, मेन चौराहा एवं बस स्टैंड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला। चल समारोह के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। दिलीप चौधरी मित्र मंडल, हनुमान चालीसा मंडली, पशु सेवा समिति तथा नगर परिषद अध्यक्ष संदीप चंगेड़िया सहित अन्य लोगों ने समारोह का स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के किशोर शिंदे, महेश शिंदे, रामचंद्र चौहान, दिलीप संदवाने, प्रेम शिंदे, अशोक शिंदे, कल्लू बाली, दिलीप शिंदे, मनोज शिंदे, सुनील चौहान सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। समारोह में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर गोगा देव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।









