Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तीन दिन से बिजली आपूर्ति प्रभावित, कॉलोनीवासियों ने बिजलीघर पहुंचकर रखी समस्या पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने की भी दी जानकारी, एसडीओ ने जल्द समाधान का दिया भरोसा

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर- सुरेश कुमार गौड़

गोवर्धन। गोवर्धन-गांठोली मार्ग स्थित न्यू अनाज मंडी के सामने कॉलोनी में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने के कारण कॉलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को महिला एवं पुरुष उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर गोवर्धन बिजलीघर पहुंचे और विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष विद्युत आपूर्ति शीघ्र सुचारु कराने की मांग रखी कॉलोनीवासियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति नहीं होने से घरों में रहने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली पर आधारित पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। महिलाओं ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण पानी की उपलब्धता में भी परेशानी आ रही है। इस दौरान उपभोक्ताओं ने विद्युत लाइन में आई खराबी को दूर करने और तार जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर भी अपनी बात अधिकारियों के सामने रखी। कुछ उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों द्वारा तार जोड़ने के नाम पर राशि लिए जाने की शिकायत की और पूरे मामले की जांच कराने की मांग रखी। मामले को लेकर एसडीओ रामवीर सिंह ने बताया कि विद्युत आपूर्ति की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। साथ ही उपभोक्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कॉलोनीवासियों ने विद्युत विभाग से शीघ्र व्यवस्था सामान्य करने की उम्मीद जताई है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार : कलेक्टर कटेसरिया आबकारी विभाग शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करे, राशन वितरण में पारदर्शिता और स्वास्थ्य भवनों का समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश

WhatsApp