Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सचिव के निलंबन के विरोध में पंचायत सचिव व रोजगार सहायकों ने सौंपा ज्ञापन तीन दिन में निलंबन आदेश वापस लेने की मांग, मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट- अमित गुप्ता

कुरवाई। जनपद पंचायत सिरोंज अंतर्गत ग्राम पंचायत नैकान के सचिव पप्पू दास बैरागी के निलंबन के मामले को लेकर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक संगठन ने प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी। संगठन के सदस्यों ने एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर कुरवाई जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को कलेक्टर विदिशा के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठन ने बताया कि ग्राम पंचायत नैकान से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित एक निजी खेत के कुएं में पैर फिसलने से एक महिला गिर गई थी। उसे बचाने के प्रयास के दौरान उसके सात वर्षीय बेटे के भी कुएं में डूबने की घटना हुई। संगठन ने घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह निजी खेत में हुई अप्रत्याशित घटना थी और पंचायत सचिव को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए की गई निलंबन कार्रवाई पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।संगठन ने प्रशासन से निलंबन आदेश की समीक्षा कर सचिव पप्पू दास बैरागी को बहाल करने की मांग की है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि तीन दिन के भीतर उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो विदिशा जिले के पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान सचिव संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप चक्रवर्ती, रोजगार सहायक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह दांगी सहित राकेश पंथी, वीरेंद्र कुर्मी, विशन सिंह राजपूत, अमीन खान, यासीन खान, चैन सिंह प्रजापति, नरेंद्र शर्मा, जगत सिंह दांगी, धर्मचंद, मूरत सिंह विश्वकर्मा, मनोज रिछारिया, प्रीतम सिंह विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, सुखराम दांगी, हनुमत सिंह लोधी, मुकेश अहिरवार, संतराम राजपूत एवं रामकृष्ण विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार : कलेक्टर कटेसरिया आबकारी विभाग शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करे, राशन वितरण में पारदर्शिता और स्वास्थ्य भवनों का समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश

WhatsApp