
रिपोर्ट- आशीष पाण्डेय
मुंगेली, 07 सितंबर 2026। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मृत शासकीय सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने के लिए प्राप्त आवेदनों एवं संबंधित अभिलेखों का परीक्षण पूरा कर लिया गया है। परीक्षण के बाद चार आवेदकों के प्रकरण अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार परीक्षण के बाद जिन आवेदकों के प्रकरण प्रस्तुत किए गए हैं, उनमें श्रीमती भुनेश्वरी मंडावी, पति स्वर्गीय श्री उमेंद मरावी, निवासी ग्राम परसाकापा, विकासखंड लोरमी; श्रीमती सुरेखा डाहिरे, पति स्वर्गीय श्री रविकांत डाहिरे, निवासी तुलसाघाट, वार्ड क्रमांक 17, लोरमी; श्री विमल कुमार ध्रुव, पिता स्वर्गीय श्री फागू राम ध्रुव, निवासी ग्राम दौना, सरगांव, विकासखंड पथरिया तथा श्रीमती लुकेश्वरी यादव, पिता स्वर्गीय श्री मंतराम यादव, निवासी ग्राम मोछ, विकासखंड तखतपुर, जिला बिलासपुर शामिल हैं। प्रशासन द्वारा इन प्रकरणों के संबंध में आमजन से दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित अवधि में संबंधित दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए 10 दिनों की अवधि निर्धारित की गई है। दावा-आपत्ति की अवधि पूरी होने के बाद प्राप्त आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।









